फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दौड़ में रियांशी और ऊंची कूद में प्रीति अव्वल

Thu, 01 Jan 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के पाटी में आयोजित प्रतियोगिता में मौजूद विजेता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। पाटी के जौलाड़ी खेल मैदान में मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी जारी है। लोहाघाट के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके निर्णायक मनीष चंद, नरेंद्र अधिकारी आदि रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रियांशी, 200 मीटर दौड़ में प्रीति, 400 मीटर दौड़ में आरती और 800 मीटर में रीता प्रथम रहीं। 1500 मीटर दौड़ में सुमन, 3000 मीटर दौड़ में हिमानी राणा ने बाजी मारी। चक्का फेंक में अनीता, ऊंची कूद में प्रीति, गोला फेंक दीपिका, भाला फेंक में ममता प्रथम रही। लंबी कूद में प्रीति, 400 मीटर रिले में कोलीढेक की टीम, कब्बडी और खो खो में बुशकुनी की टीम प्रथम रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें