बनबसा (चंपावत)। असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन बनबसा, टनकपुर की बैठक बनबसा में होने जा रही है l संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर गोपाल दत्त शर्मा सेवा मेडल ने बताया कि बैठक बनबसा बीएड कॉलेज सभागार में चार जनवरी को सुबह 10 बजे से होगी l इसमें असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर मंथन होगा l असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों की मांगों के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर वाद के संबंध की भी पूर्व सैनिकों को जानकारी दी जाएगी l साथ ही सुझाव लिए जाएंगे। इसके अलावा नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाई जाएगी l उन्होंने अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है l