फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवर राफ्टिंग के लिए 24 सदस्यीय दल रवाना

Tue, 05 Apr 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
रिवर राफ्टिंग कैंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। पर्यटन विभाग और  साहसिक खेल अधिकारी की ओर से पंचेश्वर में व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण के लिए 24 सदस्यीय दल पंचेश्वर रवाना हो गया है। सोमवार को जिला पर्यटन विकास अधिकारी आरएस ऐरी के नेतृत्व में जल संस्थान के अभियंता विशाल  कुमार सक्सेना ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रियल एडवेंचर संस्था के सहयोग से चलाए जा रहे प्रशिक्षण शिविर में 12 छात्र तथा 12 छात्राएं  प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन


जिन्हें सरयू नदी में पैडलिंग, फ्लिपरीफ्लिप, घाट से पंचेश्वर तक रिवर रन कराया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिभागियों को कैंप मैनर के साथ ही नदियों की स्वच्छता के बारे में जागरूक करते हुए सफाई अभियान भी  चलाया जाएगा। इस प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों  को भविष्य में जौलजीवी से टनकपुर तक रिवर राफ्टिंग अभियान में शामिल किया  जाएगा। इस मौके पर बलवंत सिंह कपकोटी, नवीन कठैत, आनंद राम, रियल के  अध्यक्ष आशीष जोशी, रितेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें