फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों के स्मारकों का संरक्षण करेंगी रीता

Fri, 27 Jan 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
महापुरुषों के स्मारकों का संरक्षण करेंगी रीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सामाजिक कार्यकर्ती तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता रीता गहतोड़ी ने गांधी चौक में जीवन भर खादी कपड़ों का प्रयोग करने, महापुरुषों के स्मारकों के संरक्षण और उनके  संवर्द्धन के साथ समाज के हर वर्ग के लिए काम करने की गणतंत्र दिवस की शपथ ली। रीता को गांधी आश्रम व्यवस्थापक भूपाल सिंह ऐरी ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन


इससे पूर्व उन्होंने बापू की प्रतिमा के सम्मुख माल्यार्पण किया। स्थानीय गांधी चौक में कार्यक्रम शुरुआत मुख्य अतिथि शिक्षाविद नरेश राय ने की। रीता ने गांधी जी की लघु कुटीर उद्योगों को आगे बढ़ाने के साथ गरीब, मजदूरों को स्वरोजगार आत्मनिर्भर बनाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने की बात कही।

इस मौके पर रीता की मां हरिप्रिया गहतोड़ी, हरि पुनेठा, अंजू गहतोड़ी, केशव दत्त बिष्ट, मीनू पुनेठा, प्रकाश पुनेठा, शैलेंद्र राय, भुवन चंद्र राय, सोनिया, अदीति, मुन्नी, जगदीश राय, बादल पुनेठा, कमलेश भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें