फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा की बढ़ती खपत से बढ़ रहा तापमान

Wed, 17 Feb 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा संरक्षण के प्रचार-प्रसार को एक दिनी कार्यशाला हुई। बुधवार को एक होटल में हुई गोष्ठी का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने किया। देहरादून से आए विषय विशेषज्ञ पंकज कुमार आर्या ने कहा कि ऊर्जा की बढ़ती खपत से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते ऊर्जा संरक्षण की जानकारी हर स्तर पर होनी जरूरी है। उन्होंने कार्यालय और आवासीय भवनों में ऊर्जा की बचत के लिए सीएफएल, एलईडी लाइटों के इस्तेमाल के साथ ही ऊर्जा संरक्षण के लिए आम लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


देहरादून के प्रोजेक्ट सहायक जया बोहरा, प्रोजेक्ट फेलो शेखर सिंह, उरेडा के परियोजना अधिकारी रॉकी कुमार, पर्यावरणविद बीडी सुतेड़ी ने प्राकृतिक ईंधनों का इस्तेमाल नई तकनीकी के साथ कर ऊर्जा का सदुपयोग करने की नसीहत दी। उद्योगों के वेस्ट का भी सही तरीके से निस्तारण करने पर जोर दिया गया। बताया कि सड़क, रेल मार्ग, पुल, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी ढांचागत व्यवस्थाओं के विकास के लिए ऊर्जा की आवश्यकता बढ़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुई बैठक में डीएसटीओ एलएम जोशी, जूनियर इंजीनियर एमएस जंगपांगी, सहायक दिनेश चंद्र सूंठा, दीवान सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें