फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर की खाई में गिर कर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी के चौड़ाकोट निवासी सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर की खाई में गिरने से मौत हो गई। वह दो दिन से घर से लापता थे। सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर भूपाल सिंह (62) पुत्र मेहर सिंह निवासी चौड़ाकोट बुधवार से घर नहीं आए थे। स्थानीय ग्रामीणों को शुक्रवार सुबह लगभग 70 मीटर खाई में शव पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पाटी थाने में दी। इस पर एसओ नवल किशोर बचाव दल के साथ चौड़ाकोट पहुंचे और शव को खाई से बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त भूपाल सिंह के रूप में हुई। उनके पुत्र उमेश ने बताया कि वह बुधवार से घर नहीं लौटे थे। उनके सिर में गंभीर चोट लगी हुई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेज दिया है। रेस्क्यू टीम नवल किशोर, अनिल कुमार, इंद्र सिंह, खीम सिंह, कृष्णानंद, विनोद कुटियाल, मनोज गहतोड़ी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें