फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मियों ने पालिका बोर्ड को बंधक बनाया

Wed, 28 Dec 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
रिटायर्ड कर्मियों ने पालिका बोर्ड को बंधक बनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 तीन माह से पेंशन का भुगतान नहीं होने से नाराज नगर पालिका के रिटायर्ड कर्मचारियों ने कार्यालय गेट का चैनल बंद कर पालिका बोर्ड को बंधक बनाकर प्रदर्शन किया। करीब आधे घंटे बाद बोर्ड के जनवरी के पहले सप्ताह में बकाया पेंशन के एक मुश्त भुगतान के आश्वासन पर रिटायर्ड कर्मचारी माने। बुधवार को पालिका बोर्ड की बैठक चल रही थी।
विज्ञापन


पालिका के रिटायर्ड कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई भत्ता तो दूर उन्हें पिछले तीन माह से मूल पेंशन भी नहीं मिली है। इसके चलते वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। बुधवार को पालिका बोर्ड की बैठक चल रही थी कि रिटायर्ड कर्मचारी भी पालिका कार्यालय पहुंचे और पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय और बोर्ड के सदस्यों को चैनल गेट बंद कर बंधक बना प्रदर्शन किया।

बाद में पालिकाध्यक्ष ने वार्ता कर रिटायर्ड कर्मियों को आश्वस्त किया कि जनवरी के पहले सप्ताह में उन्हें बकाया पेंशन का भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन महंगाई भत्ते की बकाया राशि धन की व्यवस्था होने पर दी जाएगी। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के बैनर तले हुए प्रदर्शन में राकेश वाल्मीकि, लालाराम, राम कुमार, विशंबर, गजेंद्र, रोशन लाल, राकेश, जगन्नाथ, शकुंतला देवी, रामश्री देवी, हरदेई देवी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें