चंपावत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) का इंटर और हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। छात्रों की अपेक्षा छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं ने जश्न मनाया और मुंह मीठा किया।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य संजय शुक्ला ने बताया कि स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं (हाईस्कूल में 81 और इंटर में 44) पास हुए। उदयन इंटरनेशनल स्कूल का प्रदर्शन शानदार रहा। स्कूल की प्रबंधक नीता जोशी और हेमंत शर्मा ने बताया कि प्रतिशत अंक के साथ कॉलेज में पहले और प्रतिशत नंबरों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। मल्लिकार्जुन स्कूल के प्रधानाचार्य संजय मुरारी ने बताया कि इंटर और हाईस्कूल में सभी छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। एबीसी अल्मा माटेर स्कूल के प्रबंधक मदन सिंह महर और यूसीएसएस के प्रबंधक डॉ. श्याम सिंह कार्की में भी सभी छात्र पास हुए। पहली बार सीबीएसई परीक्षा दे रहे जिले के आठ अटल उत्कृष्ट जीआईसी का प्रदर्शन औसत रहा।
इंटर के टॉपर डीएवी के शुभम उप्रेती को रोज आठ घंटे पढ़ाई का मिला फल
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट के डीएवी स्कूल के शुभम उप्रेती ने 97 फीसदी अंक प्राप्त कर चंपावत जिले में प्रथम स्थान पाया है। पिता पीतांबर उप्रेती जल संस्थान में कार्यरत हैं और मां तनुजा गृहिणी हैं। इंजीनियर बनने की चाहत रखने वाले शुभम नियमित रूप से आठ घंटे रोज पढ़ाई करते हैं। इस वजह से उन्होंने कभी ट्यूशन भी नहीं लिया।
सौम्यता बोहरा ने 93.60 फीसदी अंक पाकर विद्यालय में दूसरा, यश जोशी ने 92.80 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान पाया। प्रतीक पांडेय ने 90.40 फीसदी, अभय प्रताप धौनी ने 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रबंधक बीसी मुरारी, प्रधानाचार्य यतेंद्र सिंह बिष्ट, खिलानंद सहित विद्यालय परिवार ने बच्चों को बधाई दी है।
भोजन माता के बेटे हिमांशु ने भरी कामयाबी की उड़ान
चंपावत। जेएनवी के इंटर के छात्र हिमांशु पालीवाल ने 94.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बचपन में ही पिता गणेश दत्त पालीवाल का साया सिर से उठ गया था। उन्होंने पांचवीं तक की पढ़ाई अपनी ताई के घर रौंसाल से की। छठीं से चंपावत जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ते हुए कामयाबी की उड़ान भरी। भोजनमाता मां नीलावती देवी अभावों के बावजूद बेटे का हौसला बढ़ाती रही हैं। सिमल्ट गांव के रहने वाले हिमांशु बताते हैं कि जेएनवी के प्राचार्य और शिक्षकों ने उसे निरंतर प्रेरित किया। पढ़ाई कर भविष्य संवारने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने वाले छात्र ने खेलकूद पर अधिक ध्यान नहीं दिया। हिमांशु कहते हैं कि अब वह आईआईटी के लिए तैयारी कर रहा है।
सूरज के संघर्ष ने छूआ सफलता का शिखर
चंपावत। टनकपुर के छीनीगोठ गांव के सूरज भट्ट ने मेहनत से इंटर बोर्ड की परीक्षा में सफलता की उड़ान भरी। 95 प्रतिशत अंक लाने वाले सूरज जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में नंबर एक पर रहे हैं। आर्थिक संसाधन की कमी को उन्होंने अपनी मेहनत से पीछे छोड़ दिया।
निजी वाहन चलाने वाले जीवन भट्ट और निर्मला के बेटे सूरज छठीं से इंटर तक जेएनवी में पढ़ा। सूरज का कहना है कि इंजीनियरिंग में ऊंचा मुकाम पाना उनकी तमन्ना है। धन की कमी से इस बार कोई आवेदन पत्र नहीं भरा। अब अगले साल जरूर परीक्षा देंगे। इंटर की तैयारी के लिए उन्होंने अपने पसंदीदा टेबिल-टेनिस खेल छोड़ा। एक साथ घंटों पढ़ने की उनकी आदत रही और लगातार पढ़ने की इस ललक ने उन्हें सफलता के शिखर पर पहुंचाया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बेटे ने कामयाबी का परचम लहराया
चंपावत। उदयन इंटरनेशनल स्कूल के योगेश नाथ ने इंटर बोर्ड की परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। योगेश की मां पार्वती देवी बिसराड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं और पिता निर्मल नाथ उद्यान विभाग में कार्यरत हैं। योगेश को रसायन विज्ञान में 100 प्रतिशत अंक मिले। बिना ट्यूशन अच्छे अंक अर्जित करने वाले योगेश कहते हैं कि सुबह, शाम या जब भी उनका मन लगता था उस समय वह पढ़ाई करते थे। उनका लक्ष्य इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कामयाबी प्राप्त करना है। सफलता के लिए उन्होंने भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता मनोज तिवारी सहित कई शिक्षकों के मार्गदर्शन को श्रेय दिया है।
ओकलैंड के नवनीत ने प्राप्त किए 96 फीसदी अंक
लोहाघाट (चंपावत)। इंटर बोर्ड परीक्षा में ओकलैंड पब्लिक स्कूल (ओपीएस) के छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल शानदार रहा। सात छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रबंधक लोकेश पांडेय और प्रधानाचार्य राहुल जोशी ने बताया कि नवनीत पंत ने 96 फीसदी, निमिष राय ने 95.40 फीसदी, मानस वर्मा ने 94.40 फीसदी, जयेश पांडेय ने 92.80 फीसदी, भौमिक साह ने 92 फीसदी, निशांत जोशी ने 90.80 फीसदी, सौरभ कुमार ने 90.60 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
नेहा अधिकारी बनीं केवि लोहाघाट की टॉपर
लोहाघाट (चंपावत)। इंटर में लोहाघाट केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल 94 फीसदी रहा। प्राचार्य संदीप त्यागी ने बताया कि नेहा अधिकारी ने 96.20 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान पाया। प्रीति सुतेड़ी और निकिता गहतोड़ी ने 94.40 अंकर हासिल किए।
फोटो 12एलएचजी11,12,13पी (सभी सिंगल)
बाक्स
पावनी 95.40 प्रतिशत अंक के साथ बनी होली विजडम की टॉपर
लोहाघाट (चंपावत)। होली विजडम मानेश्वर के छात्र-छात्राओं ने इंटर में शानदार प्रदर्शन किया है। छह छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रबंधक संजय पंत, प्रधानाचार्य ललित मेाहन राय ने बताया कि पावनी उप्रेती ने 95.40 फीसदी, अनुभव गंगवार ने 94.80 फीसदी, नितिन पुनेठा ने 94.60 प्रतिशत, गार्गी जोशी ने 94.20 फीसदी, केविन ब्रिकबैक ने 90.20, नेहा मेहता ने 90 फीसदी अंक हासिल किए।
फोटो 12एलएचजी14,15,16पी (सभी सिंगल)
बाक्स
अनुभव बने मल्लिकार्जुन स्कूल के टॉपर
लोहाघाट (चंपावत)। इंटर बोर्ड परीक्षा में मल्लिकार्जुन स्कूल के छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल शानदार रहा। प्रधानाचार्य राहुल देव ने बताया कि अनुभव गहतोड़ी ने 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला, अमित चिल्कोटी ने 83.60 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा और भावना अधिकारी ने 82.60 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया है।
फोटो 12 एलएचजी 17 पी से 19पी तक (सभी सिंगल)
चंपावत जिले के इंटर के टॉप टेन:
1.शुभम उप्रेती: डीएवी, लोहाघाट: 97 प्रतिशत।
2.भूमी साहनी: सेंट फ्रांसिस, टनकपुर: 96.20 प्रतिशत। 2.नेहा अधिकारी: केंद्रीय विद्यालय, लोहाघाट, 96.20 प्रतिशत।
3.नवनीत पंत: ओपीएस, लोहाघाट: 96 प्रतिशत।
4.सत्यम चंद: केंद्रीय विद्यालय टू, बनबसा: 95.60 प्रतिशत।
5.विनीत राय: ओपीएस, लोहाघाट: 95.40 प्रतिशत। 5.पावनी उप्रेती: होली विजडम, मानेश्वर, 95.40 प्रतिशत।
6.सूरज भट्ट: जेएर्नवी, चंपावत: 95 प्रतिशत।
7.अनुभव गंगवार: होली विजडम, मानेश्वर, 94.80 प्रतिशत।
7.विनय रावत: मल्लिकार्जुन स्कूल, चंपावत, 94.80 प्रतिशत।
8.नितिन पुनेठा: होली विजडम, मानेश्वर, 94.60 प्रतिशत।
9.मानस वर्मा: ओपीएस, लोहाघाट: 94.40 प्रतिशत। 9. अभिषेक: केंद्रीय विद्यालय टू, बनबसा: 94.40 प्रतिशत।
9. प्रीति सुतेड़ी: केंद्रीय विद्यालय, लोहाघाट, 94.40 प्रतिशत।
9. निकिता गहतोड़ी: केंद्रीय विद्यालय, लोहाघाट, 94.40 प्रतिशत।
10.गार्गी जोशी: होली विजडम, मानेश्वर, 94.20 प्रतिशत। 10.हिमांशु पालीवाल: जेएनवी चंपावत, 94.20 प्रतिशत। 10.गौरव पंत: जेएनवी चंपावत, 94.20 प्रतिशत।
11.योगेश नाथ: उदयन इंटरनेशनल स्कूल, चंपावत, 94 प्रतिशत।