फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सांस्कृतिक संध्या से माहौल भक्तिमय

Sat, 13 May 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी में आदर्श रामलीला कमेटी पाटी जौलाड़ी की ओर से चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार रात सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। पिथौरागढ़ के धारचूला ज्वालेश्वर सांस्कृतिक कला समिति की टीम ने एक से एक बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े। बृहस्पतिवार को रामलीला के बाद धारचूला से भगवती दानपुरिया के नेतृत्व में आई टीम ने जागर, कुमाउंनी, गढ़वाली, जौनसारी, नेपाली गानों पर नृत्य कर वाह-वाही लूटी। अध्यक्ष भगवती दानपुरिया ने पहाड़ के पलायन को लेकर स्वरचित गाना प्रस्तुत किया। अजय कलखुड़िया ने राम स्तुति करते हुए भजन प्रस्तुत किया। स्थानीय बालिका कलाकार तनीशा मेहता ने कुमाऊंनी नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान सांस्कृतिक टीम में पुष्कर दानपुरिया, अंकुर कुमार, अंजली, आंचल, अतिथि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो 12 सीपीटी 33 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें