चंपावत/लोहाघाट। सीबीएसई की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में गुरुकुलम एकेडमी खूनाबोरा मानेश्वर के दिव्यांश जोशी ने 97.20 प्रतिशत नंबर लाकर जिला टॉप किया है। उच्च न्यायालय के अधिवक्ता दीपक जोशी और प्रोफेसर मंजुलता जोशी के बेटे दिव्यांश का लक्ष्य आईएएस अफसर बनने का है। प्रबंधक हरीश पांडेय ने बताया कि दिव्यांश स्कूल में पढ़ाई के साथ खेल में भी आगे रहता है। चंपावत के मल्लिकार्जुन स्कूल की गुंजन पंगरिया 97 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे, चंपावत एबीसी अल्मा माटेर पब्लिक स्कूल की प्रियांशी जोशी 96.40 प्रतिशत नंबर के साथ तीसरे और लोहाघाट ओपीएस की अक्षरा बिष्ट 96.20 प्रतिशत अंक के साथ चौथे नंबर पर रही है।
ओपीएस के 11 छात्रों के 90 प्रतिशत से अधिक अंक
लोहाघाट (चंपावत)। ओपीएस के प्रबंधक लोकेश पांडेय और प्रधानाचार्य राहुल जोशी ने बताया कि छात्र-छात्राओं का बेहतरीन परीक्षाफल रहा। 11 छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। ध्रुव डुंगरिया ने 95.40 फीसदी और उन्नति जोशी ने 95.40 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा और वीरेंद्र प्रताप सिंह ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया। विजेता अधिकारी ने 94.40 फीसदी, वंदना गहतोड़ी ने 94.60 फीसदी, मृदुल पांडेय और निहारिका फर्त्याल ने 94.40 फीसदी, चित्रांश पंत ने 94.20 फीसदी, कादंबरी चंद ने 93.20 प्रतिशत, दीपिका ओली ने 92.40 फीसदी, आशीष खर्कवाल ने 92 फीसदी और मनसा मेहता ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
मल्लिकार्जुन में शुभम पंत को मिले 86 प्रतिशत अंक
लोहाघाट (चंपावत)। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में मल्लिकार्जुन स्कूल के छात्रों का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा। प्रधानाचार्य राहुल देव ने बताया कि शुभम पंत ने 86 फीसदी अंक प्राप्त कर पहला, अर्चित भट्ट ने 84 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा और पंकज कुमार ने 81.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया है।
करन गड़कोटी बने डीएवी के टॉपर
लोहाघाट (चंपावत)। हाईस्कूल में डीएवी स्कूल के करन गड़कोटी ने 96.40 फीसदी अंक प्राप्त किए। प्रबंधक बीसी मुरारी, प्रधानाचार्य खिलानंद जोशी ने बताया कि अंशु पुजारी ने 94.40 प्रतिशत और 94.20 फीसदी अंक प्राप्त कर अनुभवी पुनेठा ने तीसरा स्थान पाया। अंकिता बिष्ट ने 91.60 प्रतिशत, अदिती पुजारी ने 90.60 प्रतिशत, आयुषी ढेक ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
91.20 प्रतिशत रहा केंद्रीय विद्यालय का परीक्षफल
लोहाघाट (चंपावत)। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय का परीक्षाफल 91.20 प्रतिशत रहा। प्राचार्य संदीप त्यागी ने बताया कि अनुज ओली ने 91.20 प्रतिशत, हंस राज ने 88.40 और विकास सिंह बोहरा ने 83.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
दीपक धौनी ने एल्पाइन विद्यालय किया टॉप
लोहाघाट (चंपावत)। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में एल्पाइन कान्वेंट स्कूल पाटन पाटनी के छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्या पूजा जोशी और डीडी जोशी ने बताया कि दीपक धौनी 93.40 फीसदी अंकों के साथ स्कूल में पहले, वरदान जोशी 93 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और विकास जोशी 90 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
हाईस्कूल में चंपावत के स्कूलों का प्रदर्शन
एबीसी अल्मा माटेर स्कूल, चंपावत:
1.प्रियांशी जोशी: 96.60 प्रतिशत। 2.मानसी पटवा: 92.20 प्रतिशत। 3.मातंगी महर: 91.60 प्रतिशत।
जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत:
1.विनय जोशी: 96 प्रतिशत 2.दिशा जोशी: 93 प्रतिशत 2.मयंक जोशी: 93 प्रतिशत 3.वंश राय: 92.20 प्रतिशत
यूसीएसएस स्कूल, चंपावत:
1.कविता: 93.50 2.नेहा भट्ट: 91.80 3.गौरव बिनवाल: 88.60
उदयन इंटरनेशल स्कूल:
1. प्रियांशी खर्कवाल: 94 प्रतिशत
2. आरोही पंत: 93 प्रतिशत
3. प्रतीक सिंह सौन: 91 प्रतिशत
मल्लिकार्जुन स्कूल:
1 गुंजन पंगरिया: 97 प्रतिशत
2. दीपांशु भट्ट: 94.40 प्रतिशत 3.आयुषी उप्रेती: 94.20 प्रतिशत