लोहाघाट के मड गांव के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद पूजा अर्चना करते ग्रामीण। स्रो
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के मडलक स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस जर्जर प्राचीन सूर्य मंदिर का जीर्णोद्धार आगरा से आए कारीगरों ने किया। लोगों ने क्षेत्र के इस ऐतिहासिक सूर्य मंदिर का जीर्णोद्धार कराने पर जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक और भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक का आभार जताया।
मंगलवार को पुरोहित शंकर दत्त पांडेय ने पूजा और हवन यज्ञ किया गया। हवन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक,चमू के धामी राहुल सिंह, लाटा देवता के धामी जोगा सिंह, भराड़ा के धामी तारा सिंह, रुद्र के धामी लक्ष्मण सिंह ने हवन में आहुति दी।
पूजा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। वहां बीडीसी सदस्य मदन कलौनी, ग्राम प्रधान युगल किशोर धौनी, महेंद्र सिंह धौनी, त्रिलोक सिंह, कल्याण सिंह, राम सिंह, डॉ. चंद्र सिंह सौन, कैलाश सिंह, मान सिंह आदि थे। संवाद