फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया

Wed, 14 Jun 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
नशे से दूर रहने का संकल्प लेते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के संयोजक और छीनीगोठ हाइस्कूल के शिक्षक त्रिलोचन जोशी ने फटकशिला मंदिर गहतोड़ा में श्रद्धालुओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। मंदिर में चल रही कथा में भक्तों से मादक पदार्थों से दूरी बनाने की अपील की।
विज्ञापन


मंदिर में आयोजित सत्यनारायण कथा के अवसर पर नशामुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, शराब, भांग के सेवन से मंदिर की पवित्रता प्रभावित होती है। भजन, कथा, जागरण आदि अवसरों पर पूजा स्थलों के बंद कमरों में धूम्रपान करने से महिलाएं, बच्चों के दम घुटने का खतरा रहता है।

मंदिरों में कथावाचकों को नशा न करने का संदेश अवश्य देना चाहिए। इससे पहले जोशी ब्यानधुरा मंदिर में भी नशामुक्ति अभियान चला चुके हैं। इस दौरान मंदिर के पुजारी हरीश चंद्र गहतोड़ी, सेवादार मुरलीधर गहतोड़ी, प्रयागदत्त गहतोडी, गोविंद बल्लभ गहतोडी, शिक्षक अशोक गहतोड़ी, डा.चंद्रशेखर जोशी, जगदीश गहतोड़ी, कथा वाचक साुभाष पांडेय, पीतांबर गहतोड़ी आदि ने मंदिर परिसर को नशामुक्त रखकर पवित्रता बनाये रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें