फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों के पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया

Thu, 04 Jul 2019 11:37 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं को साल ओढाकर सम्मानित करते विधायक पूरन सिंह फर्त्याल। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की ओर से बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान लोहाघाट, पाटी और बाराकोट विकासखंडों के 225 पूर्व सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों के पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं भी सुनीं जिनका समाधान करने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


कोलीढेक में पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कै. राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता और हरीश मुरारी के संचालन में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के आर्मी और अर्द्धसैनिक बलों के पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। विधायक ने रायनगर चौड़ी के शहीद लेफ्टिनेंट जगदीश चंद्र राय का स्मारक बनाने की घोषणा करने के साथ पाटी और बाराकोट में सैनिक विश्रामगृह के निर्माण के लिए जमीन चयनित करने को कहा।

पूर्व सैनिकों ने अर्द्धसैनिक बलों को वन रैंक वन पेंशन, ग्राम कमलेख में नौला निर्माण, बाराकोट में सैनिक विश्राम गृह, कोट भुमवाड़ी में शौचालय, खेल मैदान और 400 मीटर सड़क, बयाल गांव सुजान में सड़क चौड़ीकरण, क्वारकोली से पम्दा तक सड़क मार्ग में डामरीकरण करने, गल्लागांव-देवलीमांफी मोटर मार्ग निर्माण, टनकपुर से जम्मू कश्मीर, शाम के समय दिल्ली, मुंबई आदि स्थानों के लिए सीधी रेल सेवा संचालित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


 इस मौके पर देवकी नंदन चौबे, अर्जुन सिंह माहरा, खड़क सिंह, भवानी दत्त राय, कृष्णानंद राय, बसंत बल्लभ चौबे, त्रिलोचन सिंह, बलवंत सिंह फर्त्याल, प्रकाश मुरारी, दरबान सिंह, विनोद सिंह, भवान सिंह, भवान सिंह, प्रेम चंद्र, राम सिंह, छत्तर सिंह, हरीश सिंह, मदन मोहन जोशी, हरीश सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें