फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मायावती धर्मार्थ अस्पताल में 25 मरीजों की हुई लेप्रोस्कोपी सर्जरी

Tue, 22 Sep 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ अस्पताल में 15 से 20 सितंबर तक आयोजित पांच दिवसीय लेप्रोस्कोपी सर्जरी शिविर में 25 मरीजों की सफल सर्जरी की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद और प्रभारी स्वामी एकदेवानंद ने बताया कि शिविर में पित्त की थैली में पथरी से पीड़ित 18 और हर्निया के सात मरीजों की लेप्रोस्कोपी विधि से सर्जरी की गई। शिविर में सर्जन डॉ. कृष्णा सिंह, डॉ. कौशिक रॉय, डॉ. उर्मिला रॉय, डॉ. डीएस दुबे, डॉ. अनुराग गर्ग, डॉ. सत्यकी सरकार, डॉ. विक्रम सिंह और डॉ. अनुज सिंह राणा ने सेवाएं दीं।
दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्र में आयोजित शिविर से मरीजों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिली। इससे उन्हें उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें