गंगोलीहाट के ब्यालपाटा में जेसीबी से किया जा रहा समतलीकरण।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के लोगों ने ऐतिहासिक ब्यालपाटा के मैदान को जेसीबी लगाकर खोदने का विरोध किया है। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में पानी की लाइनों को क्षति पहुंचाने, मकानों की नींव को कमजोर करने का आरोप लगाया है।
ब्यालपाटा मैदान को जेसीबी से खोदा जा रहा है। पानी की लाइन उखाड़ डाली है। पानी की लाइन टूटने से पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। मैदान के समतली के नाम पर मैदान में मिट्टी को फैलाया जा रहा है। रास्ते क्षतिग्रस्त कर दिए हैं। निकास नाली को ढक दिया गया है, जिससे पानी की निकासी की समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने कहा है कि निकास नाली बंद होने से बरसात में पानी लोगों के घरों में घुसेगा। किस मद से काम किया जा रहा है, इसकी भी जानकारी लोगों को नहीं है। इन लोगों ने पानी के कनेक्शन जोड़ने के साथ ही रास्तों को दुरुस्त करने की मांग की है। ज्ञापन में रोहित जोशी, गीता पाठक, ललिता नेगी, दीप पंत, हरीश पंत, योगेश जोशी, खड़क सिंह, सोनू सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।