फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग का आवासीय खेल प्रशिक्षण शिविर शुरू

विज्ञापन
लोहाघाट में युवा कल्याण विभाग की पहल पर आयोजित आवासीय प्रशिक्षण में टेबल टेनिस का अभ्यास करते खि? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। युवा कल्याण विभाग की ओर से 20 दिनी जिला स्तरीय विशेष आवासीय खेल प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जीजीआईसी खेल मैदान में बीडीओ महेश चंद्र परगाई ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हरीश जोशी और जसवंत खड़ायत के निर्देशन में प्रतिभागियों को पहले दिन टेबल टेनिस, फुटबाल, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स का प्रशिक्षण दिया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी डीएस रावत ने बताया कि विशेष प्रशिक्षण शिविर में जिले से 12 से 14 वर्ष आयु के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए पहली बार युवा कल्याण विभाग की ओर से आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में 25 बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। इनके आवास और भोजन आदि की व्यवस्था युवा भवन में की गई है। बीओ जसवंत खड़ायत, व्यायाम शिक्षक नरेंद्र अधिकारी, हेमू रावत, पुष्कर भट्ट प्रशिक्षण दे रहे हैं। महिला पीआरडी गुड़िया और हेमा भट्ट आदि का सहयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें