फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भलुवागाड़ी में खतरे की जद में आए आवासीय भवन

Mon, 24 Jul 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में राष्ट्रीय राजमार्ग में भलुवागाड़ी में मलबे से आवासीय मकान खतरे की जद में आए। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के 29 किलोमीटर दूर कोट अमोड़ी के भलुवागाड़ी में एनएच के मलबे से आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए हैं। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान लालमणी भट्ट ने बताया कि एनएच की ओर से सीधे नदी में मलबा डालने से भलुवागाड़ी में रहे दस परिवारों पर खतरा मंडरा रहा है। इससे आने वाले समय में बड़ी हानि हो सकती है। इधर, पछनई ग्राम पंचायत में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से सड़क पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। ग्राम प्रधान दीवान सिंह ने बताया कि सड़क बंद होने लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें