चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में हुए ट्रायल में बॉल थ्रो करता प्रतिभागी। संवाद
चंपावत। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग के ट्रायल शुरू हो गए हैं। गोरलचौड़ मैदान में सोमवार को चंपावत शहरी क्षेत्र के बच्चों के ट्रायल हुए। जिला क्रीड़ा अधिकारी भुवन चंद्र पंत ने बताया कि सोमवार को चंपावत नगर पालिका क्षेत्र के (8 से 9, 9 से 10, 10 से 11, 11 से 12, 12 से 13 और 13 से 14 वर्ष) आयु वर्ग के 154 खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। 60 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया। बॉल थ्रो, कूद, दौड़ आदि खेलों के जरिए ट्रायल हुआ।
ट्रायल कराने वालों में जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, ब्लॉक समन्वयक चंदन अधिकारी, मुकेश वर्मा, शंकर पांडेय, नंदू राम आर्या, मुकेश टम्टा, चंदन ओली और चंद्रशेखर ओली आदि शामिल थे। जिले में हर श्रेणी में चयनित 25 लड़के और 25 लड़कियों को 1500 रुपये मासिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। ट्रायल में हिस्सा लेने से रह गए बच्चों के अलावा बराबरी वाले अंक लाने वालों बच्चों को मंगलवार को फिर से मौका मिलेगा। बारिश की वजह से टनकपुर में ट्रायल नहीं हो सका।
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के तहत सोमवार को स्थानीय स्टेडियम में खेल विभाग ने खिलाड़ियों के ट्रायल लिए। इसमें क्षेत्र के 14 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के तहत आठ से चौदह वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ियों के विभिन्न खेलों में ट्रायल लिए गए। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर योजना के लिए चयनित खिलाड़ियों की जल्द सूची जारी की जाएगी। ट्रायल में ललित भट्ट, चंद्र सिंह खोलिया, रचित वल्दिया, कल्पना आर्य, ममता बिष्ट, ललित कुमार आदि ने सहयोग दिया। संवाद