फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सड़क पार करने के लिए जगह देने की मांग

Tue, 30 Dec 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के नागरिकों ने थाने और पेट्रोल पंप के मध्य एनएच पर सड़क पार करने के लिए जगह देने की मांग की है। उनका कहना है कि कई बार शासन-प्रशासन और एनएचएआई से इस संबंध में गुहार लगा चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का निदान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि बनबसा खटीमा एनएच पर बने विभाजक से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंबा फेरा लेकर लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है। इससे उनका समय और ईंधन भी अधिक लग रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी ने कहा कि साइकिल पर स्कूल जाने वाले बच्चे गलत दिशा से सड़क पार करते हैं, इससे कभी कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, पूर्व अध्यक्ष परमतजीत सिंह गांधी, पूर्व बीडीसी सदस्य जसवंत सिंह बसेड़ा, प्रधान राकेश चंद, शांति देवी आदि ने एनएच पर बनबसा थाने ओर पेट्रोल पंप के बीच जनहित में सड़क पार करने को जगह देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें