फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्पावत: बाराकोट में खुली रिपोर्टिंग पुलिस चौकी

Mon, 13 Feb 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट में खुली रिपोर्टिंग पुलिस चौकी
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट में नवस्थापित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का विधिवत शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से किया।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस व्यवस्था के तहत आने वाले ग्रामों को सरकार ने नियमित पुलिस व्यवस्था के अधीन किया गया है। इसके लिए कई पुलिस थानों और रिपोर्टिंग पुलिस चौकियों का सृजन किया गया था जिसके तहत लोहाघाट थाना क्षेत्र के बाराकोट में प्रस्तावित चौकी को भी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बनाने की अधिसूचना जारी की गई थी जिसमें बाराकोट और लोहाघाट क्षेत्र के 103 राजस्व ग्रामों को जोड़ा गया है।
डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी और एसपी देवेंद्र पींचा ने सोमवार को फीता काटकर इस चौकी का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि एसपी ने बताया कि उपनिरीक्षक कुंदन सिंह बोहरा को इस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ एक हेड कांस्टेबल और पांच कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। इन कार्मिकों को चौकी क्षेत्र में आने वाले गांवों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, जनजागरूकता, पीड़ितों की त्वरित सहायता, न्याय दिलाने, दैवी आदि आपदा में त्वरित अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि बहादुर फर्त्याल, ज्येष्ठ उपप्रमुख नंदाबल्लभ बगौली, विधायक प्रतिनिधि होशियार बोहरा, ग्राम प्रधान राजू अधिकारी, तहसीलदार विजय गोस्वामी, एसओ मनीष खत्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें