बनबसा (चंपावत)। पिछले वर्ष बनबसा में आई भीषण बाढ़ से बनबसा बाजार में हुए नुकसान का आकलन नहीं होने से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी और महामंत्री अभिषेक गोयल ने बताया कि पिछले वर्ष डीएम को ज्ञापन देकर नुकसान का आकलन करने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
उनका कहना है कि पिछले साल यहां आई बाढ़ में बनबसा के करीब 250 व्यवसायियों का करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था। उन्होंने मामले में डीएम से बनबसा बाजार में हुए कारोबारियों के नुकसान का जल्द आकलन करने की मांग दोहराई है। साथ ही बरसात से पूर्व क्षेत्र में बाढ़ और जलभराव की संभावनाओं का सर्वे करा रोकथाम करने की भी मांग उठाई है। संवाद