चंपावत टैक्सी स्टेंड में विभिन्न स्थानों को जाने वाले टैक्सी वाहन।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के ग्रामीण मोटर मार्गों पर टैक्सी चालकों की ओर से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। आलम यह है कि जिला मुख्यालय से ललुवापानी-पल्सों-किसकोट तक की महज आठ किमी का दूरी 50 रुपया किराया वसूला जा रहा है। जिससे परेशान ग्रामीण पैदल ही बाजार आने को मजबूर हैं। चंपावत से ललुवापानी-पल्सों-किसकोट के बीच तीन ही टैक्सियां चलती हैं, जिस कारण चालकों की मनमानी हो रही है। शंकर सिंह, मोहन चंद्र, बसंत सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि कोविड-19 के कारण जारी लॉकडाउन के दौरान टैक्सी चालकों को आधी सवारी बैठाने पर किराए में बढ़ोतरी की गई थी। अब नियम के विपरीत वाहनों में मानक से अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं। इसके बाद भी टैक्सी चालकों की ओर से किराया कम नहीं किया जा रहा है। किराया कम न होने से लोगों को अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है। एक तरफ से कई प्रवासी लोग रोजगार न मिलने से बेरोजगार हैं। वहीं दूसरी तरफ टैक्सियों में किराया बढ़ने से लोगों को और अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।