फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नगर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया

विज्ञापन
लोहाघाट नगर क्षेत्र में निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहनों को पार्क करने की अपील करते थाना प्रभा? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में रोज लगने वाले जाम से लोगों को हो रही दिक्कतों पर एसडीएम ने गहरी नाराजगी जताई है। एसडीएम के निर्देश के बाद हरकत में आई पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने स्टेशन बाजार में खड़े रहने वाले वाहनों के चालकों को प्रशासन की ओर से तय की गई पार्किंग में खड़ा करने के कड़े निर्देश दिए। निर्देशों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शुक्रवार से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में आड़े तिरछे वाहन खड़ा करने से हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। एसडीएम रिंकू बिष्ट के आदेश पर तहसीलदार विजय गोस्वामी व एसओ मनीष खत्री के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने नगर के गांधी चौक, मीना बाजार चौक, हथरंगिया व अन्य जगहों पर खड़े वाहनों को हटवाया तथा सड़क किनारे आड़े तिरछे खड़े वाहनों के ऑनलाइन चालान भी काटे। टीम ने लाउडस्पीकर के माध्यम से पूरे लोहाघाट नगर क्षेत्र में लोगों से वाहनों को प्रशासन की ओर से बनाई गई पार्किंग में खड़े करने के निर्देश दिए।
एसओ मनीष खत्री ने बताया लोगों को अपने वाहनों को प्रशासन की ओर से निर्धारित पार्किंग मीट मंडी, हाइडिल ऑफिस के सामने, मीनाबाजार, शिवालय पुल के पास, शीतला माता मंदिर के पास खड़े करने के निर्देश दिए गए। कहा कि शुक्रवार से अभियान चलाया जाएगा, नियमों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में राजस्व उप निरीक्षक राकेश पंगरिया, एसआई मनोज कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें