फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द हटेगा बाजार का अतिक्रमण

Tue, 05 Apr 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। रेलवे बाजार का अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की टीम ने संयुक्त सर्वे कर अतिक्रमण चिन्हित किया। तय निशान के बाहर दुकानों का सामान रखने पर मनाही की गई है। अतिक्रमण की जद में आ रहे पक्के निर्माण आदि हटाने को एक सप्ताह का समय दिया गया है। सोमवार को बनबसा रेलवे बाजार का अतिक्रमण हटाने को प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण चिन्हीकरण किया। दुकानदारों द्वारा सामान दुकान के काफी बाहर रखने से बाजार मार्ग संकरा होने से लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


वहीं मार्ग पर वाहनों के न निकलने से जाम के साथ ही दुर्घटनाओं का अंदेश बना रहता है। अतिक्रमण चिन्हीकरण अभियान में थानाध्यक्ष विनोद यादव, एसआई बीएस सम्मल, एएसआई संतोख सिंह, नगर पंचायत के शरद अग्रवाल, कानूनगो ईश्वर सिंह भीमा, पटवारी वीरेंद्र लाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल आदि शामिल थे। प्रशासन ने अतिक्रमण की जद में आने वाले पक्के निर्माणों को एक सप्ताह में स्वयं हटाने को कहा है। एक सप्ताह बाद प्रशासन अतिक्रमणकारियों के खर्चे पर अतिक्रमण हटाएगा। उधर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने व्यापारियों से जनहित में प्रशासन को सहयोग देने की अपील कर समयावधि में अतिक्रमण हटाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें