मार्ग की बदहाली को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत रायचक्की से लेकर गांधी चौक सड़क की बदहाली को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है। बुधवार को लोगों ने सड़क की बदहाली को लेकर प्रदर्शन किया। शीघ्र सड़क को ठीक नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
लोगों को कहना है कि रायचक्की से लेकर गांधी चौक सड़क की बदहाली के चलते अक्सर दोपहिया वाहन चालक रपटकर चोटिल हो रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चों को भी दिक्कत हो रही हैं। लोगों का कहना है कि पंचायत अन्य स्थानों में तो मोटी रकम से सड़कों का निर्माण हो रहा है, लेकिन इस मुख्य मार्ग की अनदेखी हो रही है।
प्रदर्शन करने वालों में विपिन गोर्खा, अमित कुमार, रमेश राम, बसंत बल्लभ पांडेय, सौरभ थापा, सुमित राय, संजय प्रसाद, मनीष थापा, अजय त्रिवाना, नीरज गोर्खा, रोबिन गोर्खा, परमेश गोर्खा, सूरज गोर्खा, पंकज कुमार, सुनील गोर्खा, शमशेर गोर्खा, नवीन कुमार, वजीर राम, गणेश राम आदि शामिल थे।