टनकपुर (चंपावत)। भारत-नेपाल सीमा पर थपलियालखेड़ा में नो मैंस लैंड में भारत की ओर से अतिक्रमण हटाने का कार्य अब जल्द ही तेज होगा। एसएसबी की ओर से सोमवार को चलने वाला अभियान अन्य कार्य में व्यस्तता के चलते स्थगित कर दिया गया। एसएसबी के एसी जे. सेनापति ने बताया कि स्थानीय प्रशासन से फोर्स मिलते ही जल्द अभियान होगा।
बता दें कि 30 मई को एसएसबी, राजस्व, पुलिस, वन विभाग की संयुक्त टीम ने थपलियाखेड़ा के पास नोमेंस लैंड में पिलर के मध्य से भारत की ओर के 30 फीट में जेसीबी अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरु किया था। पहले दिन करीब 100 मीटर में झाड़ियां हटाकर लाइन खीचीं गई। इस बीच नेपाल के सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे थे। इसके बाद एसएसबी ने अवगत कराया था कि शेष अतिक्रमण हटाने का कार्य सोमवार से आरंभ होगा। इधर, संबंधित विभागों की ओर से तैयारियां चल रही थीं। पिलर संख्या 809 से 8091 के बीच लाइन खींचने और अतिक्रमण हटाने कार्य होना है। टीम ने अतिक्रमणरियों को तत्काल तारबाड़ और अतिक्रमण को हटाने के भी निर्देश दिए थे।