जिला मुख्यालय में कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित इंडेन गैस एजेंसी में सोमवार को एक साथ तीन गाड़ियों की आमद हुई। जिनमें 666 सिलेंडर लदे हुए थे। एक साथ तीन गाड़ियां आने से उपभोक्ताओं को आंशिक राहत तो मिली लेकिन शुक्रवार से हल्दूचौड़ प्लांट से गैस सिलेंडर का कोई वाहन नहीं आने से यहां सिलेंडरों का बैकलाग 850 पहुंच गया है। एजेंसी प्रबंधक सुनील वर्मा और प्रकाश मुरारी ने बताया कि प्लांट से नियमित आपूर्ति होने पर बैकलाग एक दो दिन में पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस वितरण का कार्य जारी है।