चंपावत। पिछले साल जुलाई से स्त्री रोग विशेषज्ञों की समस्या से जूझ रहे अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ मिलने से बड़ी राहत मिली है। इससे गर्भवतियों को बड़ी राहत मिली है। अब अस्पताल में 24 फरवरी तक दो-दो स्त्री रोग विशेषज्ञ इलाज करेंगी।
अस्पताल में संविदा बांडधारी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति मौर्या की तैनाती से उम्मीद है कि अब इलाज के लिए क्षेत्र की गर्भवतियों को रेफर नहीं करना पड़ेगा। बीते वर्ष जुलाई में एक प्रसूता की मौत हो गई थी। इसके बाद रोस्टरवार नौ स्त्री रोग विशेषज्ञों की तैनाती की गई। फिर दिसंबर में इस व्यवस्था को शुरू किया गया जो 24 फरवरी तक जारी रहेगी। अब दो स्त्री रोग विशेषज्ञ होने से गर्भवतियों को आसानी से इलाज मिल जाएगा।
इधर नगर के जागरूक लोगों ने स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग सीएम धामी से की थी। इसे लेकर पूर्व में सीएम के दौरान पत्र भी दिया था। अधिवक्ता अमित गड़कोटी ने बताया कि स्त्री और बाल रोग विशेषज्ञ की समस्या को लेकर सीएम को पत्र दिया था। इससे बड़ी राहत मिली है। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के प्रयास जारी हैं।