फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज के काव्यसंग्रह ‘मुट्ठीभर जज्बात’ का विमोचन

Thu, 21 Jul 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
सूरज के काव्यसंग्रेह का विमोचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय हाईस्कूल चमदेवल के शिक्षक सूरज सिंह सार्की ‘सारथी’ का काव्य संग्रह ‘मुट्ठीभर जज्बात’ का विमोचन दिल्ली में किया गया। गांधी शांति प्रतिष्ठान दिल्ली में त्रैमासिक पत्रिका युग सुरभि के संपादक ऋषि अग्रवाल की अध्यक्षता में कथाकार लक्ष्मण राव ने पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में आमजन के संघर्ष, दुख-पीड़ा, उत्तेजना, क्रोध आदि का प्रस्तुतिकरण किया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान शिक्षक सूरज को युग सुरभि पुरस्कार, साहित्यकार सम्मान से भी नवाजा गया। विमोचन समारोह में अखिल भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार सामिति के अध्यक्ष सुशील कुमार, अतुल कुमार आदि थे। मुख्य शिक्षाधिकारी नवीन पाठक, डीईओ डीएस राजपूत, राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रमेश देव, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा आदि ने कहा कि यह पुस्तक आम मुद्दों से जुड़ी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें