फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषेश्वर मंदिर समिति का किया जाएगा पंजीकरण

विज्ञापन
लोहाघाट के ऋषेश्वर मंदिर में आयोजित बैठक में अपने विचार रखते समिति के सदस्य। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र के ऋषेश्वर मंदिर में मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसमें निर्माणाधीन धर्मशाला, गीता भवन पर चर्चा कर समिति का पंजीकरण कराने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मंदिर समिति का पंजीकरण होने के बाद यहां होने वाले विभिन्न विकास कार्य समिति के निर्देशन में होते रहेंगे। इस पर सभी लोगों ने एक मत से समिति के पंजीकरण के लिए अपनी सहमति दी। मंदिर समिति के संरक्षक स्वामी मोहनानंद तीर्थ महाराज ने मंदिर के निर्माण कार्य का हिसाब किताब बताने के साथ समिति के पंजीकरण में मुख्य रूप से उन्हें शामिल करने की मांग की। समिति अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता की अध्यक्षता में महासचिव प्रकाश राय ने संचालन किया। बैठक में एसआई हरीश प्रसाद, पुजारी देवेंद्र, पंडित प्रकाश पुनेठा, महंत मोहन गिरी, कैलाश बगौली, जीवन मेहता, महेंद्र ढेक, सुनील चौबे, दीपक सुतेड़ी, सचिन जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें