चंपावत के अमोड़ी महाविद्यालय में एनएनएस शिविर के दौरान पौधारोपण करते शिविरार्थी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के अमोड़ी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हो गया है। माउंट डायनेमिक पब्लिक स्कूल में लगे शिविर का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. कमला जोशी ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजना सिंह ने स्वयंसेवकों को एनएसएस का इतिहास बताया। इस मौके पर शिविरार्थियों की ओर से पौधरोपण किया गया। समाजसेवी पानदेव भट्ट और ग्राम प्रधान ललित भट्ट ने शिविरार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर डॉ. सिद्धेश्वर सिंह, अतुल मिश्रा, डॉ. संजय कुमार, पुष्पा देवी आदि ने भी विचार रखे। उधर, जीजीआईसी चंपावत की छात्राओं की ओर से शिविर के तीसरे दिन प्राथमिक विद्यालय मुडियानी परिसर में कार्यक्रम अधिकारी भुवनेश्वरी नेगी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला क्षय नियंत्रण केंद्र के अशोक जोशी ने एड्स के संबंध में जानकारी दी। वहां समाजसेवी नरेश जोशी, गोविंद चौहान, अर्जुन सिंह आदि थे।