फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कैंपस में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू

Sun, 03 May 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के चंपावत कैंपस में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र-छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर 31 मई तक पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन

चंपावत कैंपस के प्रभारी निदेशक प्रो. पुष्कर सिंह बिष्ट ने बताया कि एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में अकादमिक सत्र 2026-27 प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं https://ukadmission.samarth.ac.in/ पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि एक मई से शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया 31 मई तक चलेगी। पोर्टल पर ही छात्र-छात्राओं को पंजीकरण और आवेदन करना होगा। पंजीकरण शुल्क 50 रुपये निर्धारित है। उन्होंने बताया कि कला संकाय, वाणिज्य संकाय और विज्ञान संकाय के विभिन्न विषयों साथ ही व्यावसायिक पाठ्यक्रमों योगा आदि में प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद पंजीकरण बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें