चंपावत। जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026 की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को प्रधानाचार्य कमल तिवारी ने बताया कि वे छात्र-छात्राएं जो नवोदय विद्यालय समिति की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कक्षा छह में प्रवेश लेना चाहते हैं, अपने अभिभावकों की सहायता से निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी www.navodaya.gov.in या http://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/index/registration लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 29 जुलाई तक निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर को किया जाएगा। कक्षा छह के लिए प्रवेश लिखित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी का चयन मेरिट के आधार पर होता है। संवाद