चंपावत। जिले के चारों विकासखंडों में महिला और बाल विकास विभाग की ओर से यूसीसी पंजीकरण शिविरों के साथ आधार पंजीकरण और सुधार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल ने बताया कि आधार शिविर यूसीसी पंजीकरण शिविरों के साथ लगाए जाएंगे। इससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर दोनों सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। आधार शिविरों में नए आधार कार्ड बनवाने, मोबाइल नंबर लिंक करने और त्रुटियों नाम, जन्मतिथि, पते के सुधार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि दोनों शिविर चार जून को हरम, टुनकांडे, मूलाकोट, पांच जून को सिप्टी, मछियार, गुमोद और छह जून को रमैला, मारागांव में शिविर लगाए जाएंगे। संवाद