फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र की जरूरत के अनुरूप बनाएं विज्ञान प्रोजेक्ट

Fri, 05 Aug 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
क्षेत्र की जरूरत के अनुरूप बनाएं विज्ञान प्रोजेक्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीआईसी बाराकोट में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी हुई, इसमें वर्तमान प्राकृतिक परिस्थितियों और दालों की अनुपलब्धता को देखते हुए स्थायी खाद्य सुरक्षा के लिए दालें संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर चर्चा-परिचर्चा और प्रतियोगिता आयोजित की गई। पीटीए अध्यक्ष दीवान सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी का उद्घाटन जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत ने किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में ऐसा प्रोजेक्ट छात्रों से बनवाएं, जिसकी क्षेत्र को जरूरत हो।
विज्ञापन


बीईओ महावीर सिंह ने कहा कि छात्रों में वैज्ञानिक सोच पैदा करें। संचालन करते हुए विज्ञान कांग्रेस के ब्लॉक समन्वयक राजेंद्र कुमार गड़कोटी ने बताया कि छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में अवसर दिए जाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं। आयोजन में अशोक वर्मा, पीसी तिवारी, इंद्र लाल वर्मा, जगदीश अधिकारी, आशीष ओली ने सहयोग किया। विज्ञान संगोष्ठी में विकासखंड के 20 विद्यालयों के 40 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें