फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीठासाहिब के जंगल में दोबारा धधकी आग

Tue, 17 May 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीरीठासाहिब (चंपावत)।
विज्ञापन
चंपावत में जले जंगल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीरीठासाहिब (चंपावत)। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद जंगल की आग बुझ गई थी, लेकिन फिर से मौसम में तपिश बढ़ने के साथ ही जंगल में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। सोमवार को रीठासाहिब क्षेत्र के जंगल में दोबारा आग धधक उठी। रीठासाहिब, परेवा, गोलडांडा, बिनवाल गांव आदि इलाकों के पंचायती वनों में फिर से आग लग गई, हालांकि वन विभाग के नियंत्रण कक्ष में रीठासाहिब क्षेत्र के वनों में आग लगने की कोई जानकारी नहीं है। प्रभागीय वनाधिकारी के अनुसार जिले में कुल 138 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वनों में आग से नुकसान पहुंचा है। जिसमें से 72 हेक्टेयर सिविल वन और शेष पंचायती वन शामिल हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें