बनबसा (चंपावत)। शारदा बैराज पर पिछले तीन दिनों से लगातार रेड अलर्ट जारी है। बैराज पर वाहनों के संचालन पर रोक लगी हुई है। बुधवार सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर अधिकतम 152625 क्यूसेक रहा। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि बैराज पर पिछले तीन दिनों से लगातार रेड अलर्ट है। बुधवार सुबह छह बजे नदी का जलस्तर 126257 क्यूसेक था, जो सात बजे बढ़कर 141819 क्यूसेक हो गया। सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर बढ़कर 152626 क्यूसेक पहुंच गया। सुबह नौ बजे से नदी का जलस्तर कम होकर 137578 क्यूसेक रह गया। दस बजे फिर से नदी का जलस्तर बढ़कर 142959 क्यूसेक हो गया, जो ग्यारह बजे 152625 क्यूसेक पहुंच गया। दोपहर बारह बजे नदी का जलस्तर 144143, एक बजे 136179 रह गया था। बैराज पर नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होने के बाद ही बैराज पर से वाहनों का संचालन शुरू होगा।