चंपावत। नगर के होटल में सोमवार को शराब पीते पकड़ा गया सैन्यकर्मी कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति एक होटल में क्वारंटीन था। सोमवार को एक अन्य व्यक्ति के साथ शराब पीते पकड़ा गया था। पंजाब से आए इस सैन्यकर्मी को आइसोलेट किया गया है। डॉ. मनीष बिष्ट ने बताया कि इस व्यक्ति के साथ शराब पीने वाले दूसरे व्यक्ति और उसके संपर्क में आए एक पीआरडी जवान की सैंपलिंग की जाएगी। पंजाब से लौटे फौजी ने क्वारंटीन अवधि में एक अन्य व्यक्ति के साथ सोमवार को शराब पी थी। जिसकी मेडिकल जांच में पुष्टि भी हुई थी। उसी दिन सोमवार को सैन्यकर्मी की कोरोना जांच की गई थी। बुधवा को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी का कहना है कि क्वारंटीन अवधि में लापरवाही पर पीआरडी कर्मी को होटल से हटाकर दूसरी जगह भेज दिया गया था।