फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पशुओं के लिए सवा लाख टीके मिले

Wed, 11 Sep 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में पशुओं में खुरपका मुंहपका रोग की रोकथाम के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। इसके विभाग को 1,25,500 टीके मिल चुके हैं। इस बार गाय, भैंस के साथ भेड़, बकरी को भी एफएमडी वैक्सीन लगाई जाएगी। जिले के लिए खुरपका मुंहपका की 90,000 वैक्सीन दी गई हैं। टीकाकरण अभियान 45 दिन तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन


सीडीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि टीकाकरण के लिए 32 टीमें बनाई हैं जो क्षेत्रों में जाकर टीकाकरण करेंगी। डिप्टी सीवीओ डॉ. एनपी आगरी ने बताया कि जिले में 89,315 गोवंश, 18,599 भैंस, जबकि भेड़, बकरियों की संख्या 60,515 है। सीवीओ डॉ. वसुंधरा गर्बयाल ने पशुपालन विभाग के चिकित्सकों और कर्मियों से पशुओं का टीकाकरण जिम्मेदारी के साथ करने को कहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें