फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावत सरकार बहाल होने पर मनाया जश्न

Wed, 11 May 2016 10:35 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
रावत सरकार बहाल होने पर मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरीश रावत सरकार बहाल होने पर जिला मुख्यालय के साथ ही जिलेभर में कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। कांग्रेसी खेमे में खुशी का आलम था। वहीं भाजपा कार्यालय में सन्नाटा था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोटर स्टेशन रोड पर दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष सुधीर साह, पूरन कठायत के नेतृत्व में नारेबाजी के बीच खुशी में आतिशबाजी की। इस दौरान सुरेश खर्कवाल, राजेंद्र महर भोलू, अशोक कार्की, अमरनाथ सक्टा, विकास साह, दीपक लारा, उत्तम देव, चंदन सिंह, दीवान सिंह, भीम दत्त भट्ट, खीमानंद भट्ट, पूर्णानंद खर्कवाल, दीवान सिंह कार्की, मयूख चौधरी, अजय प्रहरी आदि थे।
विज्ञापन


लोहाघाट में वीर कालू सिंह माहरा चौक में हुई सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर अलोकतांत्रिक तरीके से उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाकर विकास कार्य बाधित करने का आरोप लगाया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि विजय माहरा, राजेंद्र मेहता, शैलेंद्र राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशीला बोहरा, खीमा मेहता, हरगोविंद बोहरा, मनोज सामंत, एमएम फारूख, ओंकार धौनी, जावेद यार खान, करीम खान, विपिन गोर्खा, चेतराम शर्मा आदि थे।

बाराकोट में 96 वर्षीय खीमानंद जोशी ने ग्रामीणों को मिठाई बांटकर खुशी जताई। उधर युवक ग्रुप के जिलाध्यक्ष लोकेश पांडेय के नेतृत्व में अजय गोर्खा, नरेश कुमार, संजय थापा आदि युवाओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन


टनकपुर में कांग्रेसियों ने शहर में जुलूस निकालकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। जगन्नाथ चौराहे पर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मंडी समिति अध्यक्ष हरीश भट्ट, बीडीसी सदस्य कादिर अली, ग्राम प्रधान बसंत राय, सभासद खालिद अंजुम, देवेेेंद्र सिंह, कामरान अंसारी, हरीश जोशी, अमित भट्ट, अनिल चौधरी, फैजल सिद्दीकी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें