फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ में रवि, अमित, विवेक ने बाजी मारी

विज्ञापन
चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में खेल महाकुंभ में दौड़ में शामिल प्रतिभागी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
बाराकोट के न्याय पंचायत रैघांव में युवा कल्याण, पीआरडी और शिक्षा विभाग की ओर से खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिसमें रवि, अमित, विवेक ने बाजी मारी।
विज्ञापन

जीआईसी बर्दाखान खेल मैदान में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित 200 मीटर दौड़ में रवि राज, विवेक जोशी, अमित जोशी, 60 मीटर में अमित जोशी, अजय जोशी, सचिन सिंह, लंबी कूद में विवेक जोशी, रवि राज, गोकुल सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी में ग्राम पंचायत छुलापैं विजेता, बैडा बैडवाल उप विजेता, खो खो में छुलापैं विजेता, रैघाड़ी उप विजेता रहा। निर्णायकों में शिवनाथ राय, प्रकाश चंद्र, गिरीश जोशी, दीपक जोशी, विकास राणा, आत्म प्रकाश, किरन गडक़ोटी, नीतिका रावत, रेखा वर्मा आदि ने सहयोग किया। वहां विशिष्ट अतिथि नवीन जोशी, योगेश जोशी, प्रकाश चंद्र राय, भुवन पंत, प्रकाश जोशी, दीवान राम, रमेश चंद्र पंत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

खोखो और कबड्डी में फूंगर पहले स्थान पर
चंपावत। न्याय पंचायत सिमल्टा के खेल महाकुंभ का उद्घाटन गोरलचौड़ मैदान में हुआ। जिला पंचायत सदस्य शक्तिपुरबुंगा सरिता बोहरा ने खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया। बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ में करन थ्वाल पहले, अर्जुन भट्ट दूसरे और पीयूष पुजारी तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पूजा भट्ट पहले, विनीता जोशी दूसरे, काजल बोहरा तीसरे स्थान पर रहीं।
खोखो बालक-बालिका वर्ग में फूंगर विजेता रहा और सल्ला उपविजेता रहा। कबड्डी बालक-बालिका वर्ग में फूंगर पहले स्थान पर और सल्ला दूसरे स्थान पर रहे। वहां खेल अधिकारी आरएस धामी, मनमोहन बोहरा, महेंद्र बोहरा, चंदन सिंह बिष्ट, प्रदीप बोहरा, अमित बर्मा, रजनी अधिकारी, पियूष जोशी, मुकेश टम्टा, अनिल कुमार, जानकी आर्या, किशोर जोशी, बीना चौधरी, अशोक खर्कवाल, सतीश गडक़ोटी, पुष्कर शर्मा आदि थे।

रैघांव में आयेजित खेल महाकुंभ में विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत करती जिपं अध्यक्ष ज्योति राय।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें