फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पॉस मशीन के जरिये राशन जारी होगा

Mon, 19 May 2025 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
मंच (चंपावत)। सीमांत क्षेत्र के नौ सरकारी सस्ते गल्लों की दुकानों में पॉस मशीन से राशन का वितरण किया जाएगा। विक्रेताओं को एक मशीन और एक विद्युत से चलने वाला कांटा दिया गया है। इसमें तीन ऑप्शन फिंगर प्रिंट और ओटीपी के माध्यम से ग्राहकों को राशन दिया जाएगा। जिला पूर्ति कार्यालय के कर्मचारी संजय कुमार ने बताया कि यह मशीन कांटे के साथ कनेक्ट होगी। मशीन को चलने के लिए इंटरनेट की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नेटवर्क दिक्कत होने पर ऑफलाइन भी राशन दिया जाएगा। इस मशीन में ऑफलाइन का ऑप्शन भी एड है। सीमांत क्षेत्र के मंच, हरतोला, गुरुखोली, हरम, रमैला और नीड़ के विक्रेताओं को मशीन किट दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें