चंपावत। चल्थी चौकी क्षेत्र के जीआईसी अमोड़ी में चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल के नेतृत्व में परामर्श कार्यशाला, कॅरिअर मार्गदर्शन, यातायात और साइबर सिक्योरिटी विषय कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को कॅरिअर परामर्श के साथ-साथ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों, अन्य महिला अपराधों, घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूक कर संबंधित कानून की जानकारी दी गई। साथ ही यातायात प्रबंधन और सुरक्षा के प्रावधानों के बारे में बताया गया। संवाद