फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: राशन ढुलान टेंडर में विभाग पर मनमानी का आरोप

Sat, 25 Mar 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पिथौरागढ़ जिले में राशन ढुलान के टेंडर में आपूर्ति विभाग की मनमानी के आरोप लगे हैं। आरटीआई कार्यकर्ता कमल जोशी ने सूचना के अधिकार में मांगी सूचनाओं को आधार बनाने हुए आपूर्ति विभाग के अपर आयुक्त से टेंडर की नई शर्तों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता ने कहा है कि राशन ढुलान के टेंडर में विभाग अनावश्यक शर्तें लगाकर नए ठेकेदारों को टेंडर में प्रतिभाग से वंचित कर रहा है। कई ऐसी शर्तें लगाई गई हैं जिससे कोई भी नया ठेकेदार टेंडर में प्रतिभाग ही नहीं कर पाएगा। बताया कि वर्ष 2022-23 के टेंडर की शर्त में हैसियत पांच लाख से बढ़ाकर एक करोड़ कर दी गई।

इसके अलावा पांच करोड़ का टर्नओवर, पांच वर्ष का अनुभव अनिवार्य किया गया है। वहीं वाहनों की संख्या भी 6 से बढ़ाकर 30 की गई है। ठेकेदारों में प्रतिस्पर्धा नहीं होने से मनमाने दामों पर टेंडर आवंटित होगा। टनकपुर से ऐंचोली तक ढुलान का बाजार दाम 110 रुपये प्रति क्विंटल है लेकिन विभाग मौजूदा वित्तीय वर्ष में भी 222.8 रुपये प्रति क्विंटल वहन कर रहा है जो दुगने से भी अधिक है।
विज्ञापन


उन्होंने अपर आयुक्त से विभाग की ओर से शुरू की गई टेंडर प्रक्रिया रद्द कर नई शर्तों को हटाकर टेंडर प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की है ताकि ज्यादा ठेकेदारों के प्रतिभाग से प्रतिस्पर्धा बढ़ सके।


ठेकेदारों के पंजीकरण की कार्रवाई विगत वर्षों के तय नियमों के तहत ही की जा रही है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। कुछ लोग नियमों में बदलाव चाह रहे हैं लेकिन नियम राज्य स्तर से ही तय हैं। रही बात बाजार से अधिक दाम की तो ये टेंडर के दाम हैं। -अनुराग आर्या, एसडीएम एवं प्रभारी जिला पूर्ति विभाग पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें