फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चार माह में पूर्णागिरि धाम के टुन्नास में पहुंचा पानी

Sat, 25 Mar 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मां पूर्णागिरि धाम के लिए पिछले साल शुरू पेयजल योजना का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। शनिवार को इस योजना का पानी टुन्नास के टैंक तक पहुंच गया है। योजना को इस साल सितंबर तक पूरा करा लिया जाएगा। योजना के पूरा होने से पूर्णागिरि धाम में पेयजल किल्लत कम हो सकेगी।
विज्ञापन


मां पूर्णागिरि धाम में हर साल 40 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करते हैं जिनके लिए सबसे बड़ी चुनौती पेयजल की थी। इसके मद्देनजर अक्तूबर 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने धाम के लिए पेयजल योजना के निर्माण का एलान किया था। 3.95 करोड़ रुपये की पेयजल योजना पिछले साल दिसंबर से शुरू हुई थी। महज चार माह में जलकुनिया स्रोत्र से पानी पूर्णागिरि धाम टुन्नास पहुंच गया।


पूर्णागिरि की पेयजल योजना का पानी टुन्नास पहुंच गया है। योजना के तहत अब टैंक बनना है। 1.60 लाख लीटर क्षमता का टैंक झूठा मंदिर के पास बनाया जाएगा। निर्माण से पहले इसका भूगर्भीय परीक्षण होगा। सितंबर तक काम पूरा करा लिया जाएगा। -वीके पाल, ईई, जल निगम, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें