चंपावत। उत्तराखंड सरकार ने सभी राशन कार्डों और उनमें दर्ज प्रत्येक यूनिट की ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी है जिसकी अंतिम तिथि 31 मई है। डीएसओ प्रियंका भट्ट ने जिले के राशन कार्ड धारकों से समय पर यह प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी निकटतम सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर कराई जा सकती है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाना और पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाना है। असमर्थ लाभार्थियों के लिए घर बैठे ई-केवाईसी की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके लिए मेरा ई-केवाईसी मोबाइल एप का उपयोग आधार संख्या, ओटीपी और चेहरे की पहचान के साथ किया जा सकता है। समय पर ई-केवाईसी कराने से भविष्य में राशन वितरण में कोई असुविधा नहीं होगी। संवाद