फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी रोकने को प्रशासन ने सब्जियों के दाम निर्धारित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीमित समय के लिए आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने की अनुमति के बाद कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने सब्जियों के दाम निर्धारित कर व्यापारियों को इसी दर में सब्जियों की बिक्री के कड़े निर्देश जारी किए हैं। निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर सब्जियां बेचने वालों पर नजर रखने के लिए पूर्ति निरीक्षक को कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सीमित समय के लिए खोली जा रही हैं।
एसडीएम की ओर से जारी सूची में आलू 14 से 15 रुपये किलो, प्याज 25-30, टमाटर 20-30, भिंडी 35-40, बैगन 25-30, बीन 45-50, लौकी 15-20, तुरई 35-40, करेला 25-30, बंदगोभी 12-15, फूलगोभी 25-30, शिमला मिर्च 25-30, कद्दू व खीरा 15-20, नींबू 110-120 रुपये किलो की दरें निर्धारित की हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल को निर्धारित दरों में सब्जियां बेचने के लिए सूचित करने के अलावा पूर्ति निरीक्षक को निर्धारित धनराशि से अधिक मूल्य में बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें