नगर के भैरवा चौराहे में जाम में फंसे वाहन।संवाद
चंपावत। शहर की प्रमुख सड़क के किनारे गलत तरीके से खड़े वाहनों से लगने वाला जाम लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। एनएच सुचारु होने के बाद दिनभर पांच से अधिक बार सड़क पर जाम से लोग बेहाल रहे।
नगर में पार्किंग व्यवस्था होने के बावजूद भी भैरवा सड़क किनारे आड़े तिरछे वाहन जाम लगने की स्थिति पैदा कर रहे हैं। नगर में यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। इसके बावजूद सड़क पर अक्सर जाम लगने से लोगाें को दिक्कतें होती हैं। शुक्रवार को नगर के खेतीखान रोड, भैरवा चौराह, खटकना पुल, मुख्य बाजार में लंबा जाम लगा रहा। जाम में स्कूली वाहन सहित अन्य कई वाहन फंसे रहे। जाम लगने से लोगों के लिए सड़क पार करना भी कई बार मुश्किल हो जाता है। इससे ग्रामीण क्षेत्राें से आने वाले लोगों के जरूरी काम तक नहीं आ पा रहे हैं। यातायात निरीक्षक हयात सिंह अधिकारी ने बताया कि सड़क पर गलत ढंग से खड़े वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।