टनकपुर (चंपावत)। नगर के टैक्सी स्टैंड के पास चलती कार से रामपुर की एक महिला श्रद्धालु अचानक गिर गई। उसे उप जिला अस्पताल में लाया। प्राथमिक इलाज के बाद महिला की हालत में सुधार है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 5:45 बजे यूपी के जिला रामपुर के बादली टांडा निवासी लता (27) पत्नी नन्हे और अन्य लोग मां पूर्णगिरि के दर्शन कर लौट रहे थे।
इस दौरान अचानक चलती कार का दरवाजा खुला और महिला सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई वाहन आगे-पीछे से नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में लता को चोटें आईं। परिजन उसे उप जिला अस्पताल ले गए। गुम चोट होने पर डॉ. ज्ञानेश्वर यादव ने एक्स-रे कराया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार आने पर महिला को छुट्टी दे दी गई। संवाद