फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत के कई हिस्सों में रामलीला की धूम

Sat, 27 Oct 2018 11:46 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
मिर्तोला की रामलीला में राजा दशरथ से नाराज होकर कोप भवन में बैठी कैकई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत क्षेत्र में रामलीला की धूम मची हुई है। क्वैराला घाटी की मिर्तोला रामलीला में दशरथ द्वारा वरदान देने में ना-नुकुर करने पर रानी कैकई के कोप भवन में जाने तक का मंचन हुआ। दशरथ की भूमिका गंगादत्त नरियाल और कैकई की भूमिका दीपक जोशी ने निभाई। रामलीला कमेटी की अध्यक्ष हेत सिंह बोहरा की अध्यक्षता और डॉ.प्रकाश जोशी शूल के संचालन में हुई लीला में भारी संख्या में दर्शक उमड़ रहे हैं। बनलेख और कोट अमोड़ी में अंगद-रावण संवाद का मंचन किया गया।  
विज्ञापन


पाटी में भरत का वन में प्रस्थान से लेकर राम का पंचवटी की ओर प्रस्थान करने की लीला दिखाई गई। पाटी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र लडवाल की अध्यक्षता में रामलीला में भरत का परिवार सहित वन में जाना, केवट परिवार द्वारा गंगा पार कराना, राम को पिता की मृत्यु की खबर देना, राम का विलाप करना, भरत का राम की खड़ाऊं  लेकर अयोध्या लौटना, अनुसूइया द्वारा सीता को पतिव्रत धर्म का उपदेश देना, राम का लक्ष्मण और सीता के साथ पंचवटी प्रस्थान की लीला दिखाई गई।  

वहीं, चौमेल में सीता हरण से लेकर राम-हनुमान मिलन की लीला दिखाई गई। चौमेल में रामलीला कमेटी अध्यक्ष हरीश पाठक अध्यक्षता में सीता हरण, राम, लक्ष्मण का सीता की खोज में निकलना, अहिल्या तारण, शबरी, हनुमान-राम मिलन तक की लीला दिखाई गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें